गर्मी बढ़ने के साथ पानी की होने लगी समस्या
Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 09 May 2025 11:34 PM
गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल को लेकर ग्रामीण परेशान होने लगे हैं
चानन. गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल को लेकर ग्रामीण परेशान होने लगे हैं. भलुई पंचायत के मननपुर गांव में ग्रामीण कभी कुआं पर तो कभी चापाकल तो कहीं किसी और जगह जाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. इस दौरान उन्हें कई तरह के मुसीबत झेलनी पड़ रही है. कई बार तो बिजली गुल रहने के कारण घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है. जबतक बिजली नहीं आ जाती है. जब से आंधी तूफान आया है तब से और परेशानी बढ़ गयी है. क्योंकि दर्जनों गांवों में पानी की टंकी हवा में उड़ गयी, जिससे और परेशान हो रही है. जब जब पानी का सभी स्रोत बंद हो जाता है तो कुआं का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन कुआं का पानी भी कुछ दिन ही चलने वाला है. पानी का लेयर इतना नीचे चला गया है कि कुआं भी अब जवाब देने लगा और नल जल की स्थिति और दयनीय बनी हुई है. पीएचईडी के कनीय अभियंता किरण कुमारी ने बताया कि जहां जहां परेशानी हो रही है कार्य किया जा रहा है. सभी जगह पर बहुत जल्द समस्या का निदान कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










