लखीसराय में खराब बाथरूम और पानी की किल्लत पर भड़की कॉलेज छात्राएं, आंदोलन की चेतावनी
लखीसराय के आरलाल कॉलेज में छात्राओं ने खोला अव्यवस्थाओं का मोर्चा
AR Lal College News: क्लास में पंखा नहीं, शौचालय गंदे और पीने का पानी तक नहीं” . लखीसराय के आरलाल कॉलेज में छात्राओं ने खोला अव्यवस्थाओं का मोर्चा
AR Lal College News: लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट: शहर के आरलाल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य से मिलकर कॉलेज में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. भीषण गर्मी के बीच कॉलेज में पंखा, बिजली, शुद्ध पेयजल और साफ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने छात्राओं की परेशानी बढ़ा दी है.
भीषण गर्मी में बिना पंखे पढ़ने को मजबूर छात्राएं
छात्राओं ने बताया कि कॉलेज की कई कक्षाओं में पंखे खराब हैं या बिजली की व्यवस्था सही नहीं है. तेज गर्मी और उमस के बीच बिना पंखे के क्लास करना मुश्किल हो रहा है. कई कमरों में लाइट खराब रहने के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. छात्राओं का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
शौचालय और पानी की समस्या से बढ़ी परेशानी
महाविद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल की कमी भी छात्राओं के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है. छात्राओं ने आरोप लगाया कि शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती और कई जगह पानी की सुविधा भी नहीं है. इससे छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. छात्राओं ने कॉलेज में अलग से कॉमन रूम की भी मांग उठाई है.
छात्राओं ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
छात्रा अलीशा कुमारी ने कहा कि यदि छात्रहित से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो छात्र-छात्राएं आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी. छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल तभी बेहतर होगा जब बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त होंगी.
कॉलेज प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद
छात्राओं ने उम्मीद जताई कि कॉलेज प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा. इस दौरान सखी कुमारी, नेहा, मुस्कान, आरती और रोहित सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








