ललन सिंह के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील

Updated at : 06 May 2024 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
ललन सिंह के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील

ललन सिंह के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील

विज्ञापन

पीरीबाजार. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर लगातार क्षेत्र में प्रचार में जुटे हुए हैं. वहीं 13 मई को मुंगेर लोकसभा में चुनाव होना है, जिसको लेकर सभी प्रत्याशी के समर्थक अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. सोमवार को मुंगेर लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पक्ष में मतदान करने को लेकर तारापुर के जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह ने सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के पीरीबाजार थाना क्षेत्र का दौरा किया. जिसमें सर्वप्रथम बसौनी से जनसंपर्क कर अभयपुर के कसबा पंचायत में जनसंपर्क तथा घोघी, बरियारपुर में जनसंपर्क किया. साथ ही सभी मतदाता से अपील करते हुए कहा कि लोग एक होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, साथ ही एनडीए के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह ललन सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाकर लोकसभा भेजने का काम करें, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हाथ मजबूत होगा. जनसंपर्क अभियान में जदयू नेता आशुतोष कुमार, रवींद्र सिंह, महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार तथा अरमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विक्रम कुमार उर्फ बैजू तथा जदयू कार्यकर्ता शिवशंकर निराला, बीजेपी कार्यकर्ता नीरज कुमार, बीजेपी कार्यकर्ता चुन्नू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन