ePaper

गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके हित की योजनाओं से अवगत कराएंगी सेविकाएं

Updated at : 08 Aug 2024 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके हित की योजनाओं से अवगत कराएंगी सेविकाएं

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला हितकारी योजनाओं को सुदूरवर्ती गांव तक फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित रामगढ़ परियोजना के प्रखंड कृषि सभागार में सखी वार्ता का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं के बीच आयोजित किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला हितकारी योजनाओं को सुदूरवर्ती गांव तक फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित रामगढ़ परियोजना के प्रखंड कृषि सभागार में सखी वार्ता का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं के बीच आयोजित किया गया. संकल्प :हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना के अनुसार 100 दिन स्पेशल जागरूकता अभियान अंतर्गत इस सखी वार्ता का आयोजन कर महिलाओं एवं किशोरियों के मुद्दे एवं महिला विकास निगम द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. जिनका प्रचार प्रसार महिलाओं के बीच करने को लेकर निर्देशित किया गया. कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सीडीपीओ, जिला परियोजना प्रबंधक, लैंगिक विशेषज्ञ, केंद्र प्रशासक, आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका एवं प्रखंड के अन्य सदस्यों कि उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन