आर्म्स एक्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 11 Feb 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा. मानिकपुर थाना की पुलिस ने नंदपुर गांव में छापेमारी कर मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले पंकज सिंह के पुत्र मिट्ठू सिंह को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि मिट्ठू सिंह सहित तीन व्यक्ति द्वारा हथियार से लैस होकर मौलानगर गांव के रहने वाले मो अलीम कुरैशी सहित अन्य के साथ मारपीट की गयी थी. घटना 18 दिसंबर 2024 की है. मामले को लेकर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 153/24 दर्ज है. घटना के बाद से ही आरोपी मिट्ठू सिंह फरार चल रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




