मुड़वरिया रोड से हत्या का फरार आरोपित गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :15 Jan 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने बुधवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गुप्त सूचना के आधार पिपरिया थाना क्षेत्र के मुड़वरिया रोड से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
एक नवंबर 2024 को खेमतरनी स्थान गांव में भूमि विवाद को लेकर युवक की हुई थी हत्या
सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने बुधवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गुप्त सूचना के आधार पिपरिया थाना क्षेत्र के मुड़वरिया रोड से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 304/24 हत्या मामले के एक फरार आरोपी खेमतरनी स्थान गांव के रहने वाले स्व गुहन यादव के पुत्र उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्यारोपी उपेंद्र यादव मुड़वरिया गांव में छिपा हुआ है. जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए मुड़वरिया गांव पहुंची तो हत्यारोपी वहां से भागने का प्रयास कर रहा था. जिसे पुलिस ने मुड़वरिया रोड से गिरफ्तार किया है.खेत में काम कर रहे व्यक्ति की हुई थी हत्या
एक नवंबर 2024 को खेमतरनी स्थान गांव के समीप खेत में काम कर रहे इसी गांव के सिंहेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र रविराज की कुछ लोगों ने पीट कर हत्या कर दी थी. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 304/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें उपेंद्र यादव सहित कुल 15 लोगों को नामजद किया गया था. मामले में पुलिस उपेंद्र यादव के दो पुत्र टिंकू कुमार उर्फ टीपू कुमार तथा पंकज कुमार को गिरफ्तार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.आठ जनवरी 2025 को पुलिस ने चिपकाया था इश्तिहार
सूर्यगढ़ा पुलिस द्वारा मामले के फरार आरोपियों के घर आठ जनवरी 2025 को इश्तेहार चिपकाया गया था. हत्या मामले के 12 आरोपित अभी भी फरार हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




