हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 07 Nov 2025 6:52 PM
किऊल थाना की पुलिस ने लाखोचक गांव से मारपीट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट मामले में उपेंद्र यादव उर्फ ओपी यादव के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ टेनी को गिरफ्तार किया है
सूर्यगढ़ा/चानन. किऊल थाना की पुलिस ने लाखोचक गांव से मारपीट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट मामले में उपेंद्र यादव उर्फ ओपी यादव के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ टेनी को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 18 अगस्त 2025 को लाखोचक गांव में अभियुक्त पक्ष द्वारा पिस्टल से लैस होकर मारपीट व फायरिंग की गयी थी. मामले में सौरभ कुमार उर्फ टेनी सहित 10 व्यक्ति नामजद हैं. अभियुक्त को गुरुवार अपराह्न पांच बजे गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










