एक तस्कर व फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 22 May 2025 7:19 PM

विज्ञापन

एक तस्कर व फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन

बड़हिया

. मद्य निषेध अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक फरार वारंटी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पहला मामला में बड़हिया पुलिस द्वारा राजू कुमार, पिता स्व. परशुराम सिंह बैकठपुर थाना खुसरूपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया. वह लंबे समय से मद्य निषेध अधिनियम के एक मामले में फरार था और न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई में उत्पाद थाना की टीम ने गंगासराय में छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फूलचंद मांझी, पिता चालो मांझी के रूप में हुई है. पुलिस दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन