एक तस्कर व एक शराबी गिरफ्तार

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 05 Jul 2025 9:38 PM

विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जहां एक शराब तस्कर को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया

विज्ञापन

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जहां एक शराब तस्कर को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं एक शराबी को दूसरी बार शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि जिले के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत किऊल बस्ती संसार पोखर में छापेमारी के दौरान बड़ी मुसहरी वार्ड नंबर 19 निवासी स्व. बुद्धन मांझी के पुत्र लुचो मांझी को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के ढालान मोड़ बन्नूबगीचा से शराब के नशे में पुरूलिया जिला व थाना क्षेत्र के अमदंगा निवासी सह हाल मुकाम बन्नूबगीचा वार्ड नंबर छह निवासी स्व. जवाहर राम के पुत्र प्रदीप कुमार राम को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि उसे शराब पीने को लेकर दूसरी बार उसे गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन