उरैन के पास मालगाड़ी से टकराया भैंसा

Updated:
विज्ञापन
उरैन के पास मालगाड़ी से टकराया भैंसा

जमालपुर-किऊल रेलखंड के उरेन रेलवे स्टेशन अंतर्गत दैत्या बांध के समीप गुरुवार की देर संध्या एक बड़ा रेल व्यवधान उत्पन्न हो गया

विज्ञापन

जमालपुर-किऊल रेलखंड पर करीब एक घंटे थमी ट्रेनों की रफ्तार लखीसराय. जमालपुर-किऊल रेलखंड के उरेन रेलवे स्टेशन अंतर्गत दैत्या बांध के समीप गुरुवार की देर संध्या एक बड़ा रेल व्यवधान उत्पन्न हो गया. एक मालगाड़ी की चपेट में भैंसा आ जाने के कारण किऊल जमालपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन लगभग एक घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। घटना के बाद शाम 07:40 बजे से 08:35 बजे तक जमालपुर की ओर रवाना पूर्णरूप से रुकी रही। इस का सबसे अधिक असर 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पड़ा, जो शाम 07:31 बजे से ही किऊल स्टेशन पर खड़ी रही।रेल कर्मचारियों की तत्परता के बाद ट्रैक को साफ किया गया और शाम 08:22 बजे परिचालन फिर से बहाल हो सका, जिसके बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन