अंचल वाणिज्य विभाग ने जीएसटी पर व्यवसायियों को दिया प्रशिक्षण

लखीसराय : स्थानीय केआरके मैदान स्थित नगर भवन में शनिवार को लखीसराय अंचल वाणिज्य विभाग के द्वारा जीएसटी को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. वाणिज्य कर विभाग लखीसराय अंचल के उप वाणिज्य पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद द्वारा विधिवत रूप से प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया जबकि वाणिज्य कर पदाधिकारी मिन्नी कुमारी द्वारा वस्तु […]
लखीसराय : स्थानीय केआरके मैदान स्थित नगर भवन में शनिवार को लखीसराय अंचल वाणिज्य विभाग के द्वारा जीएसटी को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. वाणिज्य कर विभाग लखीसराय अंचल के उप वाणिज्य पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद द्वारा विधिवत रूप से प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया जबकि वाणिज्य कर पदाधिकारी मिन्नी कुमारी द्वारा वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दिया गया.
खासकर व्यवसायियों को जीएसटी निबंधन को लेकर प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करायी गयी. प्रशिक्षण पदाधिकारी मो अनवर द्वारा एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी से होने वाला फायदों की चर्चा किया गया. प्रशिक्षण शिविर में वाणिज्यकर विभाग से जुड़े एकाउंटेंट सहित व्यवसायी राजेश कुमार, शिवम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




