अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग हुए जख्मी

लखीसराय : अलग-अलग घटनाओं में गुरुवार को दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये हैं. सभी का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया जा रहा है. जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा गांव में हुई मारपीट की घटना में शर्फुरद्दीन शाह की 30 वर्षीय पत्नी जीनत खातून का हाथ टूट गया है. जबकि […]
लखीसराय : अलग-अलग घटनाओं में गुरुवार को दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये हैं. सभी का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया जा रहा है. जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा गांव में हुई मारपीट की घटना में शर्फुरद्दीन शाह की 30 वर्षीय पत्नी जीनत खातून का हाथ टूट गया है.
जबकि टाउन थाना क्षेत्र के पचेना गांव के बहादुर पासवान की 65 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी छत पर से गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गयी. इधर बिहरौरा गांव में गुरुवार की दोपहर मकान निर्माण कार्य में लगे स्व देवचरण रजक के पुत्र रामाशीष रजक पिलर जोड़ने के क्रम में गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




