मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे तक रेल यातायात बाधित

झाझा : झाझा-नरगंजो स्टेशन के बीच पोल संख्या 364/22 के डाउन लाइन पर गुरुवार को एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से डाउन रेल लाइन पर दो घंटे रेल परिचालन बाधित रहा. जिसमें झाझा स्टेशन पर दानापुर- टाटा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18184 डाउन, जमुई स्टेशन पर पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13332 डाउन खड़ी […]
झाझा : झाझा-नरगंजो स्टेशन के बीच पोल संख्या 364/22 के डाउन लाइन पर गुरुवार को एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से डाउन रेल लाइन पर दो घंटे रेल परिचालन बाधित रहा. जिसमें झाझा स्टेशन पर दानापुर- टाटा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18184 डाउन, जमुई स्टेशन पर पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13332 डाउन खड़ी रही.
झाझा स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा ने बताया कि उक्त रेलखंड पर मालगाड़ी जा रही थी. गाड़ी के नरगंजो स्टेशन पहुंचने के पहले ही इंजन फेल हो गया. इसकी सूचना उन्हें 11:45 बजे मिली. मौके पर दूसरा इंजन भेज मालगाड़ी को आगे ले गया. इसके उपरांत 13 :20 बजे के बाद उक्त लाइन पर ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




