अलग-अलग दुर्घटना में महिला सहित चार जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में अलग अलग हुई तीन मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला शिक्षिका सहित चार लोग जख्मी हो गये. सभी घायल लोगों को सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के लिये भरती कराया गया है. शुक्रवार की सुबह बिल्लो गांव के पास बैक ले रहे एक ट्रक से टकरा जाने […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में अलग अलग हुई तीन मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला शिक्षिका सहित चार लोग जख्मी हो गये. सभी घायल लोगों को सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के लिये भरती कराया गया है. शुक्रवार की सुबह बिल्लो गांव के पास बैक ले रहे एक ट्रक से टकरा जाने से जहानाबाद के चंदन सिंह व अरवल शेरपुर निवासी गेनौरी ठाकुर जख्मी हो गये. दोनों को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर किया गया है.
इधर लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के ओफापुर निवासी जफर आलम की पत्नी शिक्षिका सना परवीन बेलदरिया मोड़ पर मोटरसाइकिल से गिर कर जख्मी हो गयी. जबकि डकरा गांव में बबलू सिंह का 34 वर्षीय पुत्र अभिराम सिंह मोटरसाइकिल चलाने के दौरान संतुलन खो देने से हुई दुर्घटना में जख्मी हो गया है. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




