नप अध्यक्ष पद के लिए पैसा व पावर का होगा खेल!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

निर्वतमान उपाध्यक्ष अरविंद पासवान ने मतगणना के दिन ही कर दी थी अपनी दावेदारी विरोधी खेमे की ओर से सुगबुगाहट के बीच वार्ड संख्या एक से विजयी सुधा देवी की चर्चा हुई शुरू वार्ड संख्या 13 से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रही कमली देवी, वार्ड आठ से नीलम देवी व वार्ड 29 […]
विज्ञापन
निर्वतमान उपाध्यक्ष अरविंद पासवान ने मतगणना के दिन ही कर दी थी अपनी दावेदारी
विरोधी खेमे की ओर से सुगबुगाहट के बीच वार्ड संख्या एक से विजयी सुधा देवी की चर्चा हुई शुरू
वार्ड संख्या 13 से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रही कमली देवी, वार्ड आठ से नीलम देवी व वार्ड 29 से रेणु देवी के भी दौड़ में शामिल होने की हो रही चर्चा
लखीसराय : नगर परिषद लखीसराय के 33 वार्डों व नगर पंचायत बड़हिया के 24 वार्डों में संपन्न हुए चुनाव के बाद अब दोनों जगहों पर नप अध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो गयी है़ लखीसराय नप अध्यक्ष पद जहां अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है. वहीं बड़हिया नप अध्यक्ष का पद सामान्य जाति की महिला के लिए आरक्षित है. इस बार दोनों जगहों पर अध्यक्ष पद के लिए पैसा व पावर का खेल होने की उम्मीद है, क्योंकि इस बार दोनों जगहों पर अनेक नये चेहरे निकल कर सामने आये हैं और उनको लुभाने के लिए दावेदार साम, दाम, दंड, भेद की रणनीति अपनाने की कोशिश करेंगे.
लखीसराय की बात की जाय तो मतगणना के ही दिन निवर्तमान नप उपाध्यक्ष सह वार्ड संख्या 15 से विजयी अरविंद पासवान ने नप अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी को मजबूती से रख दिया था़ हालांकि चुनाव में कई नये चेहरे के आने के बाद उन्हें लुभाने का सिलसिला शुरू हो गया है़ जदयू नेता अरविंद पासवान के दावेदारी करने के बाद विपक्षी गुट भी अपने लिए दावेदार की खोज में लग गया है. इसमें वार्ड संख्या एक से सुधा देवी का नाम सबसे आगे चल रहा है़ इसके अलावा वार्ड संख्या आठ से विजयी नीलम देवी, वार्ड संख्या 29 से रेणु कुमारी व वार्ड संख्या 13 से लगातार दूसरी बार विजयी कमली देवी भी अनुसूचित जाति से ही आती है़
वैसे तो वार्ड 13 की वार्ड पार्षद कमली देवी को अरविंद पासवान का निकटतम् माना जाता रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार कमली देवी के समर्थक उनके द्वारा नप अध्यक्ष पद पर दावेदारी दिये जाने की चर्चा कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग वार्ड संख्या 29 में पूर्व नप अध्यक्ष हाकिम पासवान की पुत्री को पराजित कर वार्ड पार्षद बनी रेणु देवी की ओर से भी दावेदारी प्रस्तुत किये जाने की बात कह रहे हैं. इस स्थिति में नप अध्यक्ष का चुनाव रोचक होने की उम्मीद है़ अब देखना है कि प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दल के जिला से संपर्क रखने वाले कद्दावर नेता अपना आशीर्वाद किसे देते हैं, क्योंकि हमेशा से नप अध्यक्ष की कुरसी पर राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप के बाद ही कोई विराजमान होता रहा है.
बड़हिया में भी कई दावेदार सामने
बड़हिया में पद के लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं. इसमें निवर्तमान नप अध्यक्ष बसंती देवी लगातार दूसरी बार सीट पर अपना कब्जा बनाये रखने की जुगाड़ करने में लगी हैं तो वहीं निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह अपनी पत्नी सह वार्ड संख्या 20 की पार्षद पिंकु देवी को नप अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं. इस बार वार्ड संख्या नौ से निर्विरोध विजयी मंजु देवी, जदयू के प्रदेश नेता अमरेश कुमार अनीस की पत्नी सह वार्ड संख्या 17 की पार्षद करुणा देवी तथा वार्ड संख्या पांच से पार्षद प्रभा देवी के नामों की चर्चा है़ सभी प्रत्याशी दमखम रखने वाले हैं इसलिए इस बार बड़हिया में नप अध्यक्ष को लेकर पावर व पैसों के खेल होने की उम्मीद जतायी जा रही है़ इसमें नप अध्यक्ष पद के लिए कोई भी किसी हद तक जा सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




