चोरी के आभूषण के साथ ज्वेलर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

मेदनीचौकी : मंगलवार को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के मेदनीचौकी बाजार स्थित सोनू ज्वेलर्स के मालिक सोनू कुमार को पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण व 30 ग्राम स्वर्णाभूषण के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया. इस संबंध में सोनू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके अनुसार कुख्यात चोर […]
विज्ञापन
मेदनीचौकी : मंगलवार को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के मेदनीचौकी बाजार स्थित सोनू ज्वेलर्स के मालिक सोनू कुमार को पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण व 30 ग्राम स्वर्णाभूषण के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया. इस संबंध में सोनू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके अनुसार कुख्यात चोर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के बसगढ़ा बिंद टोली निवासी कपिलदेव महतो के पुत्र किशोर कुमार द्वारा उक्त दुकान में चोरी के आभूषण बेचे जा रहे थे.
इस बीच पुलिस आ धमकी. किशोर कुमार वहां से भाग खड़ा हुआ. पुलिस द्वारा उसे खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया किंतु वह स्थानीय नदी में कूद कर नदी के उस पार दियारा भाग गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि किशोर कुमार दर्जनों चोरी के मामलों के अभियुक्त हैं. उन्हें कई बार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. उसके गिरफ्तार होने से कई कांडों के खुलासा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




