बोलेरो से कुचल कर बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

रफ्तार का कहर. हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी मुसहरी के पास हुई दुर्घटना लखीसराय-सिकंदरा : मुख्य पथ पर कैंदी मुसहरी गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया़ […]
विज्ञापन
रफ्तार का कहर. हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी मुसहरी के पास हुई दुर्घटना
लखीसराय-सिकंदरा : मुख्य पथ पर कैंदी मुसहरी गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया़
लखीसराय/हलसी : सोमवार की दोपहर लखीसराय-सिकंदरा मुख्य पथ पर कैंदी मुसहरी गांव के पास लखीसराय से सिकंदरा जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार होने में सफल रहा़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया़ हालांकि जल्द ही हलसी बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के दलबल के साथ पहुंचने एवं
पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये तथा मुखिया के द्वारा कबीर अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रुपये देने के आश्वासन के बाद जाम को हटवा दिया गया़ घटना के संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि लखीसराय की ओर से सिकंदरा की ओर जा रही बोलेरो की चपेट में आने से कैंदी मुसहरी के बलराम मांझी के चार वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. पुलिस घटना करने वाले बोलेरो की पहचान एवं उसके पकड़ने का प्रयास कर रही है. बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




