दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
घायल की पत्नी व ग्रामीणों ने समय रहते शांत कराया विवाद, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हलसी. क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट का मामला सामने आया. घायल गेरुआ पुरसंडा गांव निवासी सौदागर मांझी के 43 वर्षीय पुत्र चुनचुन मांझी हैं. घायल चुनचुन मांझी ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब नौ बजे उनके घर में घुसकर गेरुआ पुरसंडा निवासी रघुनाथ यादव के पुत्र नीतीश कुमार, रामप्रीत यादव के पुत्र सुबोध कुमार, रामाशीष यादव के पुत्र अंकित कुमार उर्फ निखो यादव, स्व राम भज्जू यादव के पुत्र रविंद्र यादव उर्फ छोटेलाल यादव, रूपा मांझी के पुत्र साइकिल मांझी व बुद्धन मांझी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा व धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान चुनचुन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के समय उनकी पत्नी व घर में हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मामला शांत कराया. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नीतीश कुमार के परिवार ने मारपीट व घर तोड़फोड़ की थी. उनके सिर में रॉड से चोट पहुंचायी थी, जिसके आधार पर अनुसूचित-जनजाति थाना लखीसराय में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त कांड संख्या 21/25 है. चुनचुन मांझी ने बताया कि उस समय सरकार द्वारा सहायता के रूप में मिली पहली किस्त 50 हजार रुपये में से तीन हजार रुपये भी छीन लिये गए थे. इस मामले में रविवार को हलसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु चुनचुन मांझी ने आवेदन दिया. हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन








