आक्रोशित लोगों का हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

ज्यादती. युवक को रखा कस्टडी में, पीआर बांड पर छोड़ा एक युवक को माओवादी होने के आरोप में शुक्रवार को कुछ लोगों ने कवैया पुलिस को सुपुर्द किया था. रविवार को युवक से मिलने गये परिजन के साथ पुलिसवालों ने मारपीट की. इससे स्थानीय लोग उबल पड़े व हंगामा किया. लखीसराय : शुक्रवार की शाम […]
विज्ञापन
ज्यादती. युवक को रखा कस्टडी में, पीआर बांड पर छोड़ा
एक युवक को माओवादी होने के आरोप में शुक्रवार को कुछ लोगों ने कवैया पुलिस को सुपुर्द किया था. रविवार को युवक से मिलने गये परिजन के साथ पुलिसवालों ने मारपीट की. इससे स्थानीय लोग उबल पड़े व हंगामा किया.
लखीसराय : शुक्रवार की शाम दो भाइयों की बची झगड़े के बाद लाली पहाड़ी क्षेत्र के दिलीप साव के पुत्र बिजली का काम करने वाले कुंदन कुमार के गुस्से में हाथ में प्लास व टेस्टर लेकर घर से निकल गया, जिसे किऊल नदी में लोगों ने माओवादी व किऊल जीआरपी का आरोपी बताते हुए पकड़कर कवैया पुलिस के हवाले कर दिया. दो दिनों तक पुलिस कुंदन की के बारे में पूरी तहकीकात करती रही़
रविवार को जब परिवार के सदस्य कवैया थाना पहुंचे तो वहां थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में पुलिस वालों के द्वारा कुंदन की मां उषा देवी को गाली-गलौज कर भगा दिया. इसके बाद आक्रोशित परिवार व लाली पहाड़ी के लोगों ने थाने पर हंगामा किया़
निर्दोष होने के बावजूद पुलिस ने कुंदन को दो दिनों तक पकड़ कर रखा
कुंदन की मां उषा देवी ने बताया कि थाने में उसके साथ मारपीट की गयी. उसने बताया कि उसका बेटा निर्दोष है, उसके बावजूद पुलिसवालों ने उसे पकड़ रखा है़ उषा देवी ने बताया कि शुक्रवार को कुंदन का अपने भाइयों के साथ झगड़ा होने की वजह से वह घर से गुस्सा होकर निकल गया था़ जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया़ कवैया पुलिस भी उसे लेकर जीआरपी में जांच कराने के बाद उसे पुन: थाने ले आयी़ कहीं से भी उसके संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं मिली़ उसने कहा कि आज जब वह अपने बेटे से मिलने पहुंची तो थाने में मौजूद पुलिस वालों ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि उसने बताया कि थाने में बड़ा बाबू नहीं थे और वह बड़ा बाबू से मिल कर ही थाने से बाहर जाने की बात कह रही थी़
कुंदन के खिलाफ कोई मामला नहीं मिला : थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि कुंदन को कुछ लोगों ने पकड़कर उनके हवाले किया था़ इस संबंध में जीआरपी से भी जांच करायी गयी लेकिन उसके खिलाफ कोई मामला नहीं मिला. उसे पीआर बांड पर छोड़ा जा रहा है़ पुलिस के द्वारा मारपीट करने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




