किताब घोटाले में बीइओ सहित चार सीआरसी पाये गये दोषी

लखीसराय/पिपरिया : पांच जनवरी को बच्चों के बीच बंटने वाली सरकारी पुस्तकों को कबाड़ियों के हाथों में बेचे जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पिपरिया प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी सहित चार सीआरसी और कबाड़ियों के हाथों में किताब बेचने वाले नामजद आरोपी कारू पोद्दार को दोषी पाते हुए इनकी गिरफ्तारी का आदेश […]
लखीसराय/पिपरिया : पांच जनवरी को बच्चों के बीच बंटने वाली सरकारी पुस्तकों को कबाड़ियों के हाथों में बेचे जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पिपरिया प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी सहित चार सीआरसी और कबाड़ियों के हाथों में किताब बेचने वाले नामजद आरोपी कारू पोद्दार को दोषी पाते हुए इनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है़ थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि केस के सुपरविजन के दौरान पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार ने भी मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद विमल सहित प्रखंड के चारो सीआरसी अनुपम टोनी, अंजनी कुमार सिंह, सत्यनारायण पंडित तथा सुशील कुमार को भी दोषी पाया. वहीं पुलिस निरीक्षक के सुपरविजन को पुलिस अधीक्षक ने भी सही बताते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है. वे इस संबंध में शीघ्र न्यायालय से सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त करने का प्रयास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




