लखीसराय : हादसे में दो युवकों की मौत

Published at :08 Feb 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : हादसे में दो युवकों की मौत

हलसी : सोमवार देर रात सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास एक बाइक के सड़क किनारे पीपल पेड़ से टकरा जाने की वजह से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. हादसे के शिकार दोनों युवक जमुई जिले के रहने वाले थे, जिनमें से एक सिकंदरा निवासी शिवशंकर कुमार […]

विज्ञापन

हलसी : सोमवार देर रात सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास एक बाइक के सड़क किनारे पीपल पेड़ से टकरा जाने की वजह से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. हादसे के शिकार दोनों युवक जमुई जिले के रहने वाले थे, जिनमें से एक सिकंदरा निवासी शिवशंकर कुमार का 26 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार तथा झाझा थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र महेश कुमार है.

शेखपुरा से सिकंदरा जा रहे थे : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की रात एक बाइक पर सवार दो युवक शेखपुरा से
लखीसराय : हादसे में…
सिकंदरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पिपरा गांव के पास सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी. मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी. वहीं घायल दूसरे युवक को स्थानीय चिकित्सक के पास प्राथमिक चिकित्सा के लिए ले जाया गया. बाद में उसके बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को पटना ले जाने की व्यवस्था कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी. वहीं दूसरे युवक की मौत के बाद उसे भी हलसी थाना लाया गया जहां से दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया.
पहले भी हो चुके हैं हादसे : थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास की है. दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया. हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है. ग्रामीणों की मानें तो सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य पथ पिपरा गांव के पास सड़क के ठीक पास अवस्थित पीपल के पेड़ की वजह से पूर्व में भी दुर्घटना हो चुकी है. रात के समय में कई बार लोग किसी वाहन से किनारा करने के दौरान उक्त पीपल के पेड़ से टकरा कर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन