लखीसराय : 14 पंचायत सचिव जायेंगे जेल

Published at :06 Feb 2017 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : 14 पंचायत सचिव जायेंगे जेल

मेदनीचौकी : थाना क्षेत्र के अवगिल रामपुर, किरणपुर, खावा राजपुर, बंशीपुर व ताजपुर पंचायतों में 2003 से 2014 तक कार्यरत 14 पंचायत सचिवों द्वारा शिक्षक नियोजन में घोर अनियमितता बरते जाने को लेकर एसपी अशोक कुमार द्वारा इन पंचायत सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी का आदेश निर्गत कर दिया है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी : थाना क्षेत्र के अवगिल रामपुर, किरणपुर, खावा राजपुर, बंशीपुर व ताजपुर पंचायतों में 2003 से 2014 तक कार्यरत 14 पंचायत सचिवों द्वारा शिक्षक नियोजन में घोर अनियमितता बरते जाने को लेकर एसपी अशोक कुमार द्वारा इन पंचायत सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी का आदेश निर्गत कर दिया है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि अनुसंधान के बाद कुल 14 पंचायत सचिवों पर मामला दर्ज किया गया था.

इनमें अवगिल रामपुर में कार्यरत पंचायत सचिव बेसर मेहता, मझलू टुड्डू, राजु महतो, किरण पंचायत के अवधेश कुमार, श्यामदेव सिंह, रामप्यारे यादव, खावा राजपुर पंचायत के शिवबालक महतो, रामशंकर सिंह, शंकर पंडित, बंशीपुर पंचायत के विनोद कुमार भगत, भासो पंडित, श्यामनंदन महतो, ताजपुर पंचायत के गोपाल मालाकार, बासुदेव महतो व श्यामनंदन महतो शामिल हैं.
एसपी ने जारी किया गिरफ्तारी का आदेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन