आज से गांधी मैदान में होगी होमगार्डों की बहाली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय परिसर के निकट स्थित गांधी मैदान को बहाली के लिए किया गया व्यवस्थित बेरिकेटिंग के साथ अलग-अलग दौड़ की रहेगी व्यवस्था गुरुवार को मैदान में लगी रही भीड़ लखीसराय : समाहरणाल के निकट स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार की सुबह सात बजे से होमगार्ड की बहाली को लेकर शारीरिक जांच व दक्षता परीक्षा का […]
विज्ञापन
समाहरणालय परिसर के निकट स्थित गांधी मैदान को बहाली के लिए किया गया व्यवस्थित
बेरिकेटिंग के साथ अलग-अलग दौड़ की रहेगी व्यवस्था
गुरुवार को मैदान में लगी रही भीड़
लखीसराय : समाहरणाल के निकट स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार की सुबह सात बजे से होमगार्ड की बहाली को लेकर शारीरिक जांच व दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा़ इसके लिए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों की देख रेख में गांधी मैदान में बेरिकेटिंग की गयी है़ इससे संबंधित विज्ञापन के माध्यम से दिये गये अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व दक्षता परीक्षा ली जायेगी़ इसके अतिरिक्त महिलाओं को भी शुक्रवार को इसमें भाग लेने के लिए बुलाया गया है़ जिलाधिकारी सुनील कुमार, एसपपी अशोक कुमार, होमगार्ड के समादेष्टा आमिर इसरार, पुलिस सार्जेंट मेजर श्याम सुंदर कश्यप आदि द्वारा व्यवस्था को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिये गये हैं. मैदान के चारों ओर के रास्ते में बैरियर लगा दिया गया है़
मैदान में जाने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन की पावती रसीद साथ लाने की अनिवार्यता रखी गयी है़ गुरुवार को अनेक अभ्यर्थी मैदान का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने बकायदा निर्धारित स्थल पर दौड़ का प्रयास भी किया. जबकि कई अभ्यर्थी अपने साथ लाये बाइक के माध्यम से ट्रैक की दूरी को मापते दिखायी दिये़ दौड़ के लिए छह मिनट में मैदान का चार चक्कर लगाना है. लंबी कूद के लिए 12 मीटर की लंबाई निर्धारित की गयी है़ वहीं ऊंची कूद के लिए चार मीटर की ऊंचाई रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




