घर से भागी किशोरी लौटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

हलसी थाना क्षेत्र के सिरखिंडी पंचायत के कुसुमतार गांव से भागी थी किशोरी गुरुवार को स्वयं पहुंची थाना कोर्ट में कराया गया 164 का बयान हलसी : दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के सिरखिंडी पंचायत अंतर्गत कुसुमतार गांव से भागी 15 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार को अचानक हलसी थाना पहुंच कर अपनी मरजी से घर […]
विज्ञापन
हलसी थाना क्षेत्र के सिरखिंडी पंचायत के कुसुमतार गांव से भागी थी किशोरी
गुरुवार को स्वयं पहुंची थाना
कोर्ट में कराया गया 164 का बयान
हलसी : दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के सिरखिंडी पंचायत अंतर्गत कुसुमतार गांव से भागी 15 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार को अचानक हलसी थाना पहुंच कर अपनी मरजी से घर से जाने की बात कही़ इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि किशोरी के थाना पहुंचने के बाद उसे लेकर कोर्ट में 164 के तहत बयान कराया गया. हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी ने अपनी मरजी से घर से भाग जाने की बात कही, लेकिन 164 के बयान के तहत दिये गये बयान की जानकारी मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि कुसुमतार निवासी रामाधीन पासवान की 15 वर्षीय पुत्री दो माह पूर्व लापता हो गयी थी़ किशोरी के पिता ने थाना में अपनी पुत्री के लापता होने का मामला दर्ज कराया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




