पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

मामला फर्जी धान खरीद व सरकार द्वारा प्रदत्त बोनस राशि के घोटाला का लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर पैक्स के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामविलास शर्मा के विरुद्ध पिपरिया थाना में फर्जी धान खरीद व सरकार द्वारा प्रदत्त बोनस राशि के घोटालों को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पिपरिया प्रखंड […]
विज्ञापन
मामला फर्जी धान खरीद व सरकार द्वारा प्रदत्त बोनस राशि के घोटाला का
लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर पैक्स के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामविलास शर्मा के विरुद्ध पिपरिया थाना में फर्जी धान खरीद व सरकार द्वारा प्रदत्त बोनस राशि के घोटालों को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पिपरिया प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आभा कुमारी द्वारा 24 जनवरी को पिपरिया थाना में आवेदन देकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज करायी गयी. इस संबंध में पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा पूर्व पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध कांड संख्या 04/17 353 आइपीसी व सहकारिता अधिनियम 1935 की धारा 45(बी) के तहत मामला दर्ज कर एएसआइ महेंद्र प्रसाद को कांड अनुसंधानकर्ता नियुक्त की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




