25 मेगावाट फुललोड की जगह लखीसराय जिला को मिल रहा 18 मेगावाट बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके के महज 12-13 घंटा मिल रही बिजली सूर्यगढ़ा : पावर कट की समस्या लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. ग्रामीण इलाके में लोगों को मात्र 12-13 घंटा ही बिजली मिल रही है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से व्यवसाय आदि पर भी प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है. इधर कार्यपालक अभियंता […]
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके के महज 12-13 घंटा मिल रही बिजली
सूर्यगढ़ा : पावर कट की समस्या लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. ग्रामीण इलाके में लोगों को मात्र 12-13 घंटा ही बिजली मिल रही है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से व्यवसाय आदि पर भी प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है.
इधर कार्यपालक अभियंता विद्युत मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के मुताबिक जिला को फुललोड 25 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है लेकिन जिसकी वजह से दोपहर एक बजे से तीन बजे तक, देर रात एक बजे से तीन बजे तक व सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली कटी रहती है. पावर सप्लाई का यह सिड्यूल पटना स्थित हेडक्वार्टर से तय किया गया है. सहायक अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती का आदेश है् इसी आदेश के तहत बिजली कट रही है.
उपभोक्ताओं में आक्रोश
क्षेत्र में लगातार पावर कट की समस्या से स्थानीय उपभोक्ताओं में आक्रोश है. चेंबर की स्थानीय इकाई ने भी व्यवस्था को पटरी पर लाने तथा सूर्यगढ़ा क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. चेंबर अध्यक्ष रविंशकर सिंह अशोक ने बताया कि कभी लॉकल फॉल्ट तो कभी मेंटनेंस वर्क की वजह से बिजी काट दी जाती है. अब हेडक्वार्टर से ही पावर कट का निर्देश से परेशानी बढ़ गयी है. चेंबर के सदस्य प्रेम कुमार के मुताबिक अनियमित विद्युत आपूर्ति से व्यावसायियों को परेशानी हो रही है. विद्युत आधारित व्यवसाय ठप पड़ गया है. मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पावर कट के कारण अपनी पढ़ाई ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं
लखीसराय जिला को पावर कम मिल रहा है, जिला को मात्र 18 मेगावाट बिजली मिल रही है. हेडक्वार्टर द्वारा तय शिड्यूल के मुताबिक बिजली कटौती की जा रही है.
मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




