गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास

Published at :25 Jan 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास

तैयारी . गणतंत्र दिवस के मौके पर होंगे खेलकूद समेत अन्य कार्यक्रम गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी चरम पर है. इस बाबत सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं. लखीसराय : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा. कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी […]

विज्ञापन

तैयारी . गणतंत्र दिवस के मौके पर होंगे खेलकूद समेत अन्य कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी चरम पर है. इस बाबत सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं.
लखीसराय : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा. कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में दलित समुदाय के छात्राओं के बीच वॉलीवाल तो छात्रों का फुटबॉल मैच होगा. इसके अलावे फैंसी क्रिकेट मैच भी होना है, जबकि संध्या में टाउन हॉल में देश भक्ति, देश की सभ्यता-संस्कृति व क्षेत्रीय संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसका दायित्व हलसी उवि के प्रधानाध्यापक रामानुज कुमार को सौंप संगीत शिक्षकों के सहयोग लेने का दिशा निर्देश दिया गया है.
विभिन्न समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास : 26 जनवरी पर गांधी मैदान में निर्धारित मुख्य समारोह पर परेड, झांकी, राष्ट्रीय गान व झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया गया. खुली जिप्सी पर डीएम सुनील कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार व पुलिस मेजर श्याम सुंदर कश्यप के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी लेकर पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में डीएम द्वारा झंडोत्तोलन भी किया गया. इसके अतिरिक्त डीएवी पब्लिक स्कूल व श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया. बिहरौरा कस्तूरबा महिला विद्यालय का नेतृत्व छात्रा सुष्मिता, महिला विद्या मंदिर का चांदनी, स्काउट गाइड में सुभाषा कुमारी व आकाश कुमार द्वारा किया गया.जबकि बीएमपी जवानों का नेतृत्व अवर निरीक्षक इंद्र कुमार श्रेष्ठ, बिहार पुलिस का बुद्धलाल, हवलदार नरेंद्र पासवान कर रहे हैं. उवि हलसी के प्रधान शिक्षक रामानुज कुमार, डीएवी के सकलदेव सिंह की देखरेख में पूर्वाभ्यास जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन