लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को लेकर बुलायी गयी बैठक चानन : अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक आहूत की गयी. मौके पर उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारियों को बीडीओ ने निर्देश दिया कि अपात्र लोगों को राशन कार्ड से हरहाल […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को लेकर बुलायी गयी बैठक
चानन : अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक आहूत की गयी. मौके पर उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारियों को बीडीओ ने निर्देश दिया कि अपात्र लोगों को राशन कार्ड से हरहाल में नाम काटा जाय, सही लाभुकों का ही राशन कार्ड की सूची में नाम दर्ज होनी चाहिए. सुखी-संपन्न, नौकरी पेशा या राशन कार्ड अर्हता पूरी नहीं करने वालों का नाम नहीं जोड़ा जाय.
उन्होंने कहा कि वैसे परिवार जिनके द्वारा विगत वर्ष पैक्सों में 60 क्विंटल से अधिक धान बेचा गया था वैसे परिवार के नाम राशन कार्ड के सूची से हटाया जाय ताकि सही लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके. खुटुकपार पंचायत का सत्यापन व सुधार के लिए निर्धारित तिथि 24 जनवरी से एक फरवरी तक, गोहरी व मलिया पंचायत के 24 से 27 जनवरी तक, इटौन व भलूई पंचायत का 28 से 31 जनवरी तक, जानकीडीह, संग्रामपुर व कुंदर पंचायत के एक फरवरी से तीन फरवरी तक तथा महेशलेटा पंचायत के चार फरवरी से सात फरवरी तक अनिवार्य रूप से करना है जिसमें कुमार मनोज प्रखंड अपूर्ति पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक में कई प्रखंड कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




