बाढ़ राहत के लाभुकों की सूची दो दिनों के अंदर सौंपने का निर्देश

Published at :25 Jan 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ राहत के लाभुकों की सूची दो दिनों के अंदर सौंपने का निर्देश

सीओ ने आलाधिकारी का सुनाया फरमान लखीसराय : सदर प्रखंड प्रांगण स्थित अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी पंचायत समिति सदस्य व मुखिया व सदर अंचल सीओ अरुण कुमार की उपस्थिति में आपदा राशि भुगतान की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बाढ़ आपदा […]

विज्ञापन

सीओ ने आलाधिकारी का सुनाया फरमान

लखीसराय : सदर प्रखंड प्रांगण स्थित अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी पंचायत समिति सदस्य व मुखिया व सदर अंचल सीओ अरुण कुमार की उपस्थिति में आपदा राशि भुगतान की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बाढ़ आपदा के पीड़ित लोगों को सहायता राशि दिये जाने व बचे लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गयी. सीओ श्री कुमार ने बैठक में प्रखंड के साबिकपुर, अमहरा, बालगुदर, गढ़ी विशनपुर के कुल 7367 लोगों में 5442 आपदा पीड़ित को उनके खाता पर राशि दिये जाने की उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी. इन पांच पंचायत के एपीएल व बीपीएल परिवारों को राशि उपलब्ध कराये जाने की बात कही गयी है. वहीं
बैठक में कहा गया कि डीएम के आदेशानुसार कुल पीड़ित के पांच प्रतिशत लोगों को भी आपदा राशि देने की बात कही गयी है. इसके लिए मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य द्वारा अपने अपने स्तर से सूची उपलब्ध कराये. वहीं सीओ ने अपने आलाधिकारी के फरमान को सुनाते हुए जनप्रतिनिधियों को कहा कि अगर दो दिन के भीतर सूची उपलब्ध नहीं कराया तो वे शेष राशि वापस कर देंगे. बैठक में पांच पंचायत के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि के अलावे पंसस व वार्ड सदस्य समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन