इस मौसम में पहली बार फैली कोहरे की चादर

Published at :01 Dec 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
इस मौसम में पहली बार फैली कोहरे की चादर

लखीसराय : बुधवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्से पहली बार कोहरे की चादर में समा गया़ कोहरे के असर से सड़क पर चलने वाले वाहनों पर भी पड़ा. एनएच 80 सहित अन्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार थम गयी, जो लगभग सुबह के नौ बजे तक थमी […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्से पहली बार कोहरे की चादर में समा गया़ कोहरे के असर से सड़क पर चलने वाले वाहनों पर भी पड़ा. एनएच 80 सहित अन्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार थम गयी, जो लगभग सुबह के नौ बजे तक थमी ही रही़ चालक वाहनों को लाइट जला कर धीरे-धीरे चला रहे थे़

सुबह छह बजे कोहरा इतना घना था कि 20-25 मीटर तक का रास्ता भी सही से दिखाई नहीं दे रहा था़ जिसका असर खासकर सुबह-सुबह स्कूली बच्चों को लाने के लिए निकलने वाली बसों व छोटे वाहनों पर भी पड़ा. पैदल स्कूल जाने वाले बच्चे भी सड़क का किनारे से ही गुजर रहे थे. सुबह नौ बजे के बाद धूप िनकलने पर ही वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन