पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल छह गिरफ्तार

Published at :01 Dec 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल छह गिरफ्तार

बड़हिया से लखीसराय पुलिस ने की गिरफ्तारी एसपी के नेतृत्व में गिरफ्तार युवकों से हो रही पूछताछ पूछताछ के बाद गुरुवार को एसपी देंगे मामले की पूरी जानकारी लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव स्थित एनएच 80 पर मौजूद पेट्रोल पंप व पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर […]

विज्ञापन

बड़हिया से लखीसराय पुलिस ने की गिरफ्तारी

एसपी के नेतृत्व में गिरफ्तार युवकों से हो रही पूछताछ
पूछताछ के बाद गुरुवार को एसपी देंगे मामले की पूरी जानकारी
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव स्थित एनएच 80 पर मौजूद पेट्रोल पंप व पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर लूटकांड को अंजाम देने के आरोप में बुधवार को लखीसराय जिला पुलिस ने छापेमारी कर छह युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है़ हालांकि इस दिशा में अभी तक पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है़ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस के वरीय पदाधिकारी गिरफ्तार सभी युवकों से गहन पूछताछ कर रहे हैं.
पूछताछ पूरी होने के बाद गुरुवार को एसपी इस संबंध में पत्रकारों को पूरी जानकारी देंगे़ इधर पूछताछ के दौरान पेट्रोल पंप लूटकांड के अलावा भी कई अन्य अपराधों में गिरफ्तार युवकों की संलिप्ता सामने आ रही है़ जिसको सत्यापित करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है़ एसडीपीओ पंकज कुमार ने छह युवकों की गिरफ्तारी की पुष्टि तो की लेकिन विशेष जानकारी गुरुवार को ही देने की बात कही़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन