कृषि मेले के किसानों को हो रही सुविधा

लखीसराय : वित्तीय वर्ष 2016-17 मे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है. यंत्र की खरीदारी करने के बाद किसानों को अनुदान की राशि उनके खाता पर दे दिया जाता है. इसके साथ ही यंत्र खरीदने के लिए आवेदन के ऑन लाइन होने से किसानों […]
लखीसराय : वित्तीय वर्ष 2016-17 मे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है. यंत्र की खरीदारी करने के बाद किसानों को अनुदान की राशि उनके खाता पर दे दिया जाता है. इसके साथ ही यंत्र खरीदने के लिए आवेदन के ऑन लाइन होने से किसानों को यंत्र क्यू में ही दिया जा रहा है.
हालांकि कई किसानों ने बाजार की दर से मेला के दुकानों का दर अधिक बताया है. इस पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने नोटिस लेते हुए सभी किसानों को यंत्र दर की सूची मेला के दुकानों में लटकाने की हिदायत दी है. उन्होंने बाजार मूल्य से अधिक कीमत लेने पर डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने किसानों द्वारा अधिक दर की शिकायत किसानों से लिखित रूप में देने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




