वीसी के जरिये भू अभिलेख व परिमाप की हुई समीक्षा

Published at :30 Nov 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
वीसी के जरिये भू अभिलेख व परिमाप की हुई समीक्षा

एनआइसी भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपस्थित पदाधिकारी. लखीसराय : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी के सभागार में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भू अभिलेख व परिमाप विभाग की समीक्षा विभागीय निदेशक द्वारा किया गया. विभाग द्वारा इन दिनों लैंड रिकॉर्ड का कंप्यूटराइजेशन का कार्य प्रारंभ है. इसके लिए सभी अंचल को एक-एक […]

विज्ञापन

एनआइसी भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपस्थित पदाधिकारी.

लखीसराय : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी के सभागार में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भू अभिलेख व परिमाप विभाग की समीक्षा विभागीय निदेशक द्वारा किया गया.
विभाग द्वारा इन दिनों लैंड रिकॉर्ड का कंप्यूटराइजेशन का कार्य प्रारंभ है. इसके लिए सभी अंचल को एक-एक फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया है. इस फॉर्मेट में लैंड रिकॉर्ड की जानकारी देने के संबंध में जानकारी दी गयी. इस योजना के तहत जिले के सभी अंचलों से एक-एक गांव का चयन पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है.
डायरेक्टर द्वारा कार्य की अद्यतन जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिया गया. लैंड संबंधी सारे रिकॉर्ड को पारदर्शी बनाने को लेकर कंप्यूटराइजेशन कार्य ससमय करने का निर्देश दिया गया. वीडियो कांफ्रेसिंग में एडीएम किशोरी चौधरी सहित सभी अंचल के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन