अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा पुलिस ने मंगलवार की रात पवय-बेलथुआ पथ पर व निस्ता गांव के समीप अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है. इस दौरान चालक फरार होने में सफल रहा. मामले को लेकर एसबीआइ रवींद्र सिंह के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 273/16 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के मुताबिक 22 […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा पुलिस ने मंगलवार की रात पवय-बेलथुआ पथ पर व निस्ता गांव के समीप अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है. इस दौरान चालक फरार होने में सफल रहा.
मामले को लेकर एसबीआइ रवींद्र सिंह के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 273/16 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के मुताबिक 22 नवंबर की शाम 5:30 बजे पवय-बेलथुआ के रास्ते एक महिंद्रा बी-275 ट्रैक्टर अवैध बालू लाद कर अलीनगर की ओर आ रहा था. नवल सिंह घर के समीप पुलिस को देख कर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया.
वहीं निस्ता गांव के समीप मंगलवार की रात डीएल 730 सोनालिका ट्रैक्टर जब्त किया गया. इस पर बालू लदा था. रजिस्ट्रेशन नंबर मिटा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




