महिला अपने पति के साथ लखीसराय के धर्मरायचक मुहल्ले से गरसंडा जा रही थी

Published at :23 Nov 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
महिला अपने पति के साथ लखीसराय के धर्मरायचक मुहल्ले से गरसंडा जा रही थी

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के समीप लखीसराय-रामगढ़ चौक मुख्य पथ पर लखीसराय से गरसंडा जा रहे एक बाईक के पीछे बैठी महिला अचानक चलती बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसे वहां से गुजर रहे हलसी जिला परिषद क्षेत्र की सदस्या खूशबू कुमारी के पति प्रशांत कौशल […]

विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के समीप लखीसराय-रामगढ़ चौक मुख्य पथ पर लखीसराय से गरसंडा जा रहे एक बाईक के पीछे बैठी महिला अचानक चलती बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसे वहां से गुजर रहे हलसी जिला परिषद क्षेत्र की सदस्या खूशबू कुमारी के पति प्रशांत कौशल व अन्य लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ लखीसराय के धर्मरायचक मुहल्ला से गरसंडा जा रही थी

कि अचानक झुलौना गांव के पास चलती बाइक से गिर पड़ी. महिला गरसंडा निवासी संतोष कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अलका याज्ञनिक बतायी गयी. महिला के गिरने के बाद कुछ दूर आगे जाकर उसके पति ने बाइक रोकी और फिर वापस लौट कर महिला के साथ अस्पताल पहुंचा. महिला के सिर पर काफी चोटें आयी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया. इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर रहने की वजह से उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन