सूर्यगढ़ा में जनगणना 2027 को लेकर प्रचार वाहन रवाना

Updated:
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा में जनगणना 2027 को लेकर प्रचार वाहन रवाना

सूर्यगढ़ा में जनगणना 2027 को लेकर प्रचार वाहन रवाना

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है. इसी कड़ी में सोमवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप द्वारा ने प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना क्षेत्र किया. यह वाहन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व गांवों में घूमकर लोगों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देगी. बीडीओ ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य 17 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है जो एक मई 2026 तक चलेगा. दो मई 2026 से 31 मई 2026 तक गणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जायेगा. इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान सही व पूर्ण जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. मौके प्रशिक्षक दीपक कुमार, श्याम सुंदर पासवान सहित अन्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन