डीआइजी ने की मार्बल व्यवसायी अपहरण कांड के पीओ की जांच

Published at :22 Nov 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
डीआइजी ने की मार्बल व्यवसायी अपहरण कांड के पीओ की जांच

26 अक्तूबर को कजरा थाना क्षेत्र सिमरातरी कोड़ासी के पहाड़ी खोह से व्यवसायी बंधुओं की सकुशल हुई थी बरामदगी लखीसराय : विगत 21 अक्तूबर को पटना एयरपोर्ट से अगवा दिल्ली के दो मार्बल व्यवसायी बंधु के अपहरण एवं 26 अक्तूबर को जिले के कजरा थाना क्षेत्र के सिमरातरी कोड़ासी पहाड़ी खोह से सकुशल बरामदगी के […]

विज्ञापन

26 अक्तूबर को कजरा थाना क्षेत्र सिमरातरी कोड़ासी के पहाड़ी खोह से व्यवसायी बंधुओं की सकुशल हुई थी बरामदगी

लखीसराय : विगत 21 अक्तूबर को पटना एयरपोर्ट से अगवा दिल्ली के दो मार्बल व्यवसायी बंधु के अपहरण एवं 26 अक्तूबर को जिले के कजरा थाना क्षेत्र के सिमरातरी कोड़ासी पहाड़ी खोह से सकुशल बरामदगी के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया. मामले में अब तक आठ लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है. उक्त मामले में सोमवार को सुपरविजन के क्रम में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने व्यवसायी बंधु सुरेश शर्मा एवं कपिल शर्मा की बरामदगी वाले जगह का निरीक्षण किया.
इस दौरान डीआइजी ने उस वक्त छापेमारी अभियान का हिस्सा रहे पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस व सीआरपीएफ जवानों से छापेमारी एवं व्यवसायियों की बरामदगी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. पीओ निरीक्षण के बाद डीआइजी ने बन्नूबगीचा स्थित सीआरपीएफ कैंप भी गये तथा वहां के सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. मौके पर लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन