जमीन विवाद में आधा दर्जन जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध में एक पक्ष ने गढ़ीविशनपुर गांव के पास किया एनएच 80 जाम पुलिस पर एक पक्ष का साथ देने का लगा रहे थे आरोप लखीसराय : रविवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोगों के घायल होने […]
विज्ञापन
विरोध में एक पक्ष ने गढ़ीविशनपुर गांव के पास किया एनएच 80 जाम
पुलिस पर एक पक्ष का साथ देने का लगा रहे थे आरोप
लखीसराय : रविवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है़ इधर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष का पुलिस द्वारा साथ देने का आरोप लगाते हुए गांव के पास लखीसराय-मुंगेर एनएच 80 को जाम कर दिया़ घटना के संबंध में जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मोहर यादव एवं बोढ़न चादव के परिवार के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है़ विगत एक सप्ताह से इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल चल रहा था़
वहीं मोहर यादव के पक्ष के अवधेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी विरोधी पक्ष के लोगों ने उनका भूसा जला दिया था तथा आठ दिन पूर्व मारपीट किया था़ जिसको लेकर टाउन थाना में उनलोगों ने आवेदन भी दिया,
लेकिन पुलिस द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने से उन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है़ मोहर यादव का पुत्र राकेश कुमार उर्फ रॉकी रविवार की देर शाम पढ़ाई कर घर जा रहा था़ तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने उसपर ईंट पत्थर से प्रहार किया जिससे वह घायल हो गया़ उसके बाद उसके बचाव में आने पर शंभु यादव, रामलखन यादव व विजय यादव के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया़ इसके अलावे शंभु यादव के बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया़ वहीं मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष के योगेंद्र यादव के पुत्र राकेश कुमार के भी घायल होने की सूचना है़ सभी घायलों का कहां इलाज चल रहा है यह किसी को पता नहीं है़ इधर जाम लगने की वजह से एनएच 80 पर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई़, जिसमें बारात वाहन भी शामिल हैं. इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष द्वारा जाम लगाया गया है़ पुलिस को भेजा गया है जल्द ही जाम को हटा दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




