हत्या मामले में को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व प्रबंधक ने किया सरेंडर

लखीसराय : सदर थाना क्षेत्र के लोदिया गांव में बीते 14 मई को हुई शशि शेखर विपुल हत्याकांड के फरार नामजद अभियुक्त सह मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व लखीसराय को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व प्रबंधक विपिन सिंह ने शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नारायण दास शर्मा के न्यायालय में आत्मसमर्पण […]
लखीसराय : सदर थाना क्षेत्र के लोदिया गांव में बीते 14 मई को हुई शशि शेखर विपुल हत्याकांड के फरार नामजद अभियुक्त सह मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व लखीसराय को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व प्रबंधक विपिन सिंह ने शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नारायण दास शर्मा के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता द्वारा दाखिल की गयी जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा खारिज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




