रेल पुल के पास असंतुलित होकर पलटा पिकअप वैन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

पलटे पिकअप वैन के पास लगी भीड़. लोहे का छड़ था लदा वाहन पलटने के बाद चालक हुआ फरार कवैया पुलिस ने वाहन को किया जब्त लखीसराय : सोमवार को कवैया थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के पास छड़ लेकर जा रहा एक पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गया. अचानक वाहन पलटने की वजह से […]
विज्ञापन
पलटे पिकअप वैन के पास लगी भीड़.
लोहे का छड़ था लदा
वाहन पलटने के बाद चालक हुआ फरार
कवैया पुलिस ने वाहन को किया जब्त
लखीसराय : सोमवार को कवैया थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के पास छड़ लेकर जा रहा एक पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गया. अचानक वाहन पलटने की वजह से सड़क पर भगदड़ मच गयी.हालांकि वाहन पलटने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वाहन के सामने का शीशा पहले से टूटा हुआ था. इस वजह से वाहन पलटने के दौरान चालक गाड़ी से सकुशल निकल कर भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि पिकअप वैन (बीआर 50-1846) कवैया थाना क्षेत्र से छड़ लेकर टाउन थाना की ओर जा रहा था,
रेलवे पुल के नीचे सड़क समतल नहीं होने के कार असंतुलित होकर पलट गया. घटना की जानकारी मिलते ही कवैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सीधा कर अपने कब्जे में लेकर थाना चली गयी. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि वाहन को थाना लाया गया है, पुलिस मामले के संबंध जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




