व्यवसायी बंधु अपहरण कांड का मास्टर माइंड रंजीत गिरफ्तार

Published at :15 Nov 2016 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी बंधु अपहरण कांड का मास्टर माइंड रंजीत गिरफ्तार

लखीसराय : दिल्ली के मार्बल व्यवसायी बंधु अपहरणकांड के मास्टरमाइंड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक आवास बौधनगर से एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी अशोक कुमार ने कहा कि रंजीत मंडल […]

विज्ञापन

लखीसराय : दिल्ली के मार्बल व्यवसायी बंधु अपहरणकांड के मास्टरमाइंड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक आवास बौधनगर से एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी अशोक कुमार ने कहा कि रंजीत मंडल से पूछताछ की जा रही है़

मंगलवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी़ मालूम हो कि इससे पहले छठ पूजा के मौके पर पश्चिम बंगाल से रंजीत मंडल की गिरफ्तारी की खबर फैली थी, लेकिन उस वक्त एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने इसका खंडन किया था़

21 अक्तूबर को पटना एयरपोर्ट से हुआ था अपहरण
रंजीत मंडल व उसके गिरोह के सदस्यों ने 21 अक्तूबर को पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के मार्बल व्यवसायी बंधु सुरेश शर्मा व कपिल शर्मा का अपहरण कर लिया था. दोनों को चानन के जंगलों में छिपा कर रखा था और उनके परिजनों से पांच करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की थी़ इसके बाद पटना व लखीसराय पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ऑपरेशन चला कर जिले के कजरा थाना क्षेत्र के सिमरातरी जंगल स्थित एक पहाड़ की खोह से दोनों व्यवसायियों को 26 अक्तूबर की अहले सुबह सकुशल मुक्त कराया था़ इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रंजीत मंडल और उसके अन्य साथी फरार हो गये थे. व्यवसायियों की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस रंजीत और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार
21 अक्तूबर को पटना एयरपोर्ट …
प्रयासरत थी़ पांच नवंबर को रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के ही नंदनामा नहर के पास से रंजीत का खास सहयोगी पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी ललन गुप्ता उर्फ ललुआ को गिरफ्तार किया गया था. उसी रात चानन के बरारे गांव से मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पुलिस ने रंजीत को भी जल्द गिरफ्तार करने की दावा किया था़ सोमवार को रंजीत डॉन की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन