पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़

लखीसराय / कजरा. पुलिस व नक्सलियों के बीच रविवार दोपहर बाद मुठभेड़ हुई. इस घटना में दो नक्सली के घायल हो गये. वहीं पुलिस के हताहत होने की सूचना नहीं है. देर शाम होने के कारण के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया […]
लखीसराय / कजरा. पुलिस व नक्सलियों के बीच रविवार दोपहर बाद मुठभेड़ हुई. इस घटना में दो नक्सली के घायल हो गये. वहीं पुलिस के हताहत होने की सूचना नहीं है. देर शाम होने के कारण के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है.
कजरा व पीरी बाजार के पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों के आगमन की सूचना पर रविवार की सुबह लखीसराय जिला पुलिस, एसटीएफ व कोबरा बटालियन ने एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया. पुलिस टीम पीरी बाजार थाना क्षेत्र के हनुमान थान व लठिया कोड़ासी की पहाड़ियों पर सर्च करने पहुंची. इसी दौरान वहां पहले से छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दल-बल के साथ मुठभेड़ वाले इलाके में कूच कर गये. पुलिस की संख्या बढ़ने के बादÂबाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




