240 बोतल शराब व वाहन जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

तस्करी. बिना नंबर की कार पर ले जा रहे थे वाइन, दो लोग हुए गिरफ्तार सोमवार देर रात बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन में तस्करी कर ले जा रही 240 बोतल शराब जब्त की. वाहन जब्त किया. उस पर सवार दो युवकों के पास से 50 हजार रुपये भी जब्त किये. […]
विज्ञापन
तस्करी. बिना नंबर की कार पर ले जा रहे थे वाइन, दो लोग हुए गिरफ्तार
सोमवार देर रात बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन में तस्करी कर ले जा रही 240 बोतल शराब जब्त की. वाहन जब्त किया. उस पर सवार दो युवकों के पास से 50 हजार रुपये भी जब्त किये.
लखीसराय/बड़हिया : बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात एक बिना नंबर की कार से शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. बड़हिया पुलिस की सफलता के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़हिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के गढ़तर टोला के नजदीक छापेमारी कर बिना नंबर की मारुति कार की डिक्की से 240 बोतल विदेशी शराब बरामद की़
वहीं वाहन के साथ शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया़ गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद राशि तथा दो मोबाइल की बरामद किया है़ कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है़ एसपी ने बताया कि बरामद विदेशी शराब में रायल स्टेग की 750 एमएल की 120 बोतल एवं 375 एमल की 120 बोतल है. इस तरह कुल 135 लीटर शराब बरामद की गयी. बरामद शराब के साथ जिले के वीरूपुर निवासी रमेश सिंह के पुत्र गोलू कुमार उर्फ उल्लास कुमार एवं समस्तीपुर जिले के आलमपुर निवासी स्व़ रमेश सिंह की कार व उनका चालक बेटा रूपेश कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़
इस संबंध में बड़हिया थाना में कांड संख्या 176/16 दर्ज किया गया है़ एसपी ने बताया कि छापेमारी दल में बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार, अवर निरीक्षक अविनाश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे़
समस्तीपुर के आलमपुर का है वाहन मालिक राजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




