बांधा, फिर कांटे पर सुला कर पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्चे का दर्द. प्राइवेट ट्यूटर ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया महादलित बच्चे ने लगाया, कांटे पर सुला कर रस्सी बांध पीटने का आरोप मामले की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन लोहरा के रविश कुमार के यहां पढ़ने जाता था 10 साल का सोनू लखीसराय : शिक्षक द्वारा 10 वर्षीय महादलित छात्र […]
विज्ञापन
10 वर्षीय बच्चे का दर्द. प्राइवेट ट्यूटर ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया
महादलित बच्चे ने लगाया, कांटे पर सुला कर रस्सी बांध पीटने का आरोप
मामले की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
लोहरा के रविश कुमार के यहां पढ़ने जाता था 10 साल का सोनू
लखीसराय : शिक्षक द्वारा 10 वर्षीय महादलित छात्र सोनू कुमार पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर बुरी तरह पीटने का मामला प्रकाश मे आया है. सोनू के अनुसार, सोमवार को जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत गंगासराय पंचायत के लोहरा गांव के रविश पासवान का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार अपने ही गांव के शिक्षक ओम कुमार के पास कोचिंग पढ़ने गया था. सोनू जब सुबह पहुंचा, तो शिक्षक ओम स्नान कर रहे थे. इस कारण सोनू घर लौट आया. शिक्षक ने सोनू को तुरंत पढ़ने के लिए बुलाया और कहा कि तुमने मेरी मोबाइल चोरी कर ली.
इसे लेकर शिक्षक ने छात्र को रस्सी से बांध कर व कांटा पर सुला कर पीटा. पिटाई के बाद छात्र सोनू कुमार अपने परिजनों के साथ बड़हिया थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया. इसमें शिक्षक पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा कर पिटाई करने, कांटा पर सुलाने, रस्सी से बांध कर रखने आदि की बात कही गयी. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










