एसएनसीयू में भरती लावारिस बच्ची की मौत

लखीसराय : बीते सोमवार से प्रशासनिक पहल पर एक लावारिस नवजात बच्ची की सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में जारी इलाज के दौरान मंगलवार की पूर्वाह्न लगभग 9:30 बजे मौत हो गयी. हालांकि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार एवं जीएनएम प्रीति कुमारी मंडल ने नवजात बच्ची के उपचार का भरसक प्रयास किया गया. लेकिन 24 […]
लखीसराय : बीते सोमवार से प्रशासनिक पहल पर एक लावारिस नवजात बच्ची की सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में जारी इलाज के दौरान मंगलवार की पूर्वाह्न लगभग 9:30 बजे मौत हो गयी. हालांकि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार एवं जीएनएम प्रीति कुमारी मंडल ने नवजात बच्ची के उपचार का भरसक प्रयास किया गया.
लेकिन 24 घंटे के भीतर उस नवजात की मौत हो गयी. कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के निर्देश पर मृत बच्ची के शव के पोस्टमार्टम को लेकर न्यायालय एवं चाईल्ड हेल्प लाईन के लोगों से कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. विदित हो कि नवजात बच्ची को सोमवार की अहले सुबह हलसी थाना क्षेत्र के सतसंडा पहाड़ी स्थित झाड़ी से थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने लावारिस अवस्था में बरामद किया गया था. पीएचसी हलसी के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने एसएनसीयू में भर्ती कराया. सोमवार की रात तक बच्ची ठीक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










