पुआल के पुंज में लगी आग

Published at :07 Apr 2016 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
पुआल के पुंज में लगी आग

पुआल के पुंज में लगी आग बरहट. मलयपुर तोमर टोला में रेलवे क्राॅसिंग के समीप अचानक पुआल के पुंज में आग लग जाने से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार तोमर टोला निवासी सेवानिवृत्त कनीय अभयंता रवींद्र कुमार सिंह के घर के बाहर पुआल के तीन पुंज में आग लग गयी. […]

विज्ञापन

पुआल के पुंज में लगी आग बरहट. मलयपुर तोमर टोला में रेलवे क्राॅसिंग के समीप अचानक पुआल के पुंज में आग लग जाने से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार तोमर टोला निवासी सेवानिवृत्त कनीय अभयंता रवींद्र कुमार सिंह के घर के बाहर पुआल के तीन पुंज में आग लग गयी. आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया. लोगों के लाख प्रयास के बाद भी दो पुंज पुवाल जल कर राख हो गया. घटना की सूचना पाकर पंहुचे मलयपुर थानाध्यक्ष रामोवतार पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर पहुंचे दमकल वाहन ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन