दो नक्सली गिरफ्तार, सर्च आपरेशन जारी

दो नक्सली गिरफ्तार, सर्च आपरेशन जारीप्रतिनिधि4लखीसरायएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को कजरा, पीरी बाजार व चानन के पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों की खोज में एएसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चलाया गया. एसटीएफ, बीएमपी एवं जिला पुलिस के जवानों ने नक्सल सर्च अभियान के दौरान कोड़ासी के समीप से दो […]
दो नक्सली गिरफ्तार, सर्च आपरेशन जारीप्रतिनिधि4लखीसरायएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को कजरा, पीरी बाजार व चानन के पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों की खोज में एएसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चलाया गया. एसटीएफ, बीएमपी एवं जिला पुलिस के जवानों ने नक्सल सर्च अभियान के दौरान कोड़ासी के समीप से दो नक्सली को गिरफ्तार करते हुए दो पिस्टल, कारतूस, नक्सल साहित्य, डेटोनेटर, तार के अलावे अन्य सामान बरामद किया. सूत्रों के अनुसार एसटीएफ जवानों ने पीरी बाजार व कजरा थाना के दुगघम, कोड़ासी, हनुमान थान आदि जंगलों में सर्च अभियान चलाया. पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान के दौरान कोड़ासी के समीप से दो नक्सली को गिरफ्तार किया व दो पिस्टल, दर्जनों कारतूस, नक्सली साहित्य, सिनटेक्स, डेटोनेटर वायर, बम बनाने का सामान, पिट्ठू आदि जब्त किया. इस संबंध में एसपी अशोक कुमार ने कहा कि जवान जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं. इस दौरान दो नक्सली की गिरफ्तारी हुई है. सामान बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










