अधिकारियों ने की ऑटो चालकों के साथ बैठक

Published at :07 Apr 2016 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों ने की ऑटो चालकों के साथ बैठक

अधिकारियों ने की ऑटो चालकों के साथ बैठक जमुई. स्टैंड ठीकेदार ओर ऑटो चालकों के बीच उठे विवाद के निराकरण को लेकर प्रशासन द्वारा दूसरे दिन गुरुवार दोपहर को ऑटो चालकों के साथ बैठक की गयी. बैठक के दौरान ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ विजय कुमार को जानकारी […]

विज्ञापन

अधिकारियों ने की ऑटो चालकों के साथ बैठक जमुई. स्टैंड ठीकेदार ओर ऑटो चालकों के बीच उठे विवाद के निराकरण को लेकर प्रशासन द्वारा दूसरे दिन गुरुवार दोपहर को ऑटो चालकों के साथ बैठक की गयी. बैठक के दौरान ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ विजय कुमार को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में जमुई मलयपुर ऑटो स्टैंड पर प्रति ट्रीप सात रुपया के हिसाब से पार्किंग शुल्क लिया जाता था, लेकिन इन दिनों पार्किंग शुल्क बढ़ा कर 10 रुपया कर दिया गया है जिसे देने में हमलोग असमर्थ हैं. संघ के अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि अुनमंडल अधिकारी ने कहा है कि पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी नहीं किया जायेगा.अधिकारी के आश्वासन के पश्चात हमलोग हड़ताल वापस ले लिया है.धीरज कुमार ने बताया इसे लेकर पुन: नौ अप्रैल को जिलाधिकारी के साथ ऑटो चालक संघ केे सदस्यों की बैठक किया जायेगा.मौके पर महासचिव भरत मंडल,रामप्रवेश सिंह,डब्बु सिंह,शिशुपाल कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन