यज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

Published at :07 Apr 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

यज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा फोटो 7 ए (मणिकुरा आश्रम में आयोजित महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्धालू भक्त)झाझा. श्रीश्री1008 शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ को लेकर गुरुवार को प्रखंड स्थित मणिकुरा आश्रम से हजारों श्रद्धालू भक्तों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.शोभा यात्रा आश्रम से निकलकर बंगा बहियार,मणिकुरा गांव,उलाय नदी,गांधी […]

विज्ञापन

यज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा फोटो 7 ए (मणिकुरा आश्रम में आयोजित महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्धालू भक्त)झाझा. श्रीश्री1008 शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ को लेकर गुरुवार को प्रखंड स्थित मणिकुरा आश्रम से हजारों श्रद्धालू भक्तों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.शोभा यात्रा आश्रम से निकलकर बंगा बहियार,मणिकुरा गांव,उलाय नदी,गांधी चौक,दुर्गा मंदिर चौक, आंबेडकर चौक, गायत्री मंदिर, बस स्टैंड होते हुए पुन: आश्रम पहुंच कर संपन्न हुआ. मौके पर करीब पांच हजार कुमारी कन्या,सुहागिन महिला व श्रद्धालु भक्तों के जयकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. कलश शोभा यात्रा आश्रम परिसर में पहंुचते ही विद्वान पंडितों द्वारा जल पूजन किया गया़ स्वामी श्रीदशरथ नंद विवेक सेवा समिति फाउंडेशन के सदस्य लड्डू नंद विवेक ,लाल बिहारी नंद विवेक,गणेश नंद विवेक ,रेनू नंद विवेक,पंकज नंद विवेक,गोरेलाल नंद विवेक समेत दर्जनों लोगों ने बताया की प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र के मौके पर यज्ञ का आयोजन होता रहा है.सदस्यों ने बताया की यज्ञ के दौरान पूजा-पाठ,हवन, कीर्तन-साधना के अलावे प्रतिदिन विद्वान पंडित व आयार्य द्वारा प्रवचन किया जाएगा.यज्ञ को लेकर आसपास के लोगों में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन