गरमी बढ़ने के साथ ही गहराने लगा पेयजल संकट

गरमी बढ़ने के साथ ही गहराने लगा पेयजल संकट चंद्रमंडी. गरमी बढ़ते ही चकाई प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समस्या से लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग अपनी प्यास बुझाने को लेकर नदी-तालाब पर ही निर्भर होते हैं, लेकिन अचानक आयी भीषण गरमी […]
गरमी बढ़ने के साथ ही गहराने लगा पेयजल संकट चंद्रमंडी. गरमी बढ़ते ही चकाई प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समस्या से लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग अपनी प्यास बुझाने को लेकर नदी-तालाब पर ही निर्भर होते हैं, लेकिन अचानक आयी भीषण गरमी ने उनके लिए मुसीबत बढ़ा दी है. क्षेत्र के लोग अहले सुबह ही पानी की खोज में निकल पड़ते हैं. प्रखंड क्षेत्र में नदी-तालाब के सूख जाने के कारण पशु-पक्षियों को परेशानी होने लगा है.पशुपालक अपने पशु को लेकर गांव घर छोड़कर अन्यत्र स्थानों पर निकल गये है.बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में जलस्तर के नीचे चले जाने के कारण चापाकल और कुं आ भी सूखने के कगार पर है.क्षेत्र के लोग बताते हैं कई चापाकल मामूली खराबी होने के कारण भी बंद हो कर रह गया है.इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ राजीव रंजन बताते हैं कि अचानक आये भीषण गरमी से क्षेत्र में जलस्तर नीचे चला गया है.जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताते हैं कि क्षेत्र में मामूली ढंग से खराब पड़े चापाकलों को मरम्मत करवा कर लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










